लोक निर्माण विभाग रायबरेली में प्रशासनिक अधिकारी का हुआ भव्य विदाई समारोह

1805

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर दिनेश प्रताप सिंह का भव्य अभिनंदन, शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दीं शुभकामनाएं
सेवा, समर्पण और सरल व्यक्तित्व के धनी दिनेश प्रताप सिंह को मिला अपनों का स्नेह और सम्मान


रायबरेली-प्रशासनिक अधिकारी लोक निर्माण विभाग खंड एक दिनेश प्रताप सिंह जी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के अवसर पर आयोजित अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में आत्मीयता, सम्मान और भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग रायबरेली महिपाल सिंह विशिष्ट अतिथि लोक निर्माण विभाग खंड 2 प्रमोद सिंह राणा ने अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर विदाई समारोह को और भावुक बना दिया
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दिनेश प्रताप सिंह  का सेवाकाल कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने कार्यों के साथ-साथ अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और आत्मीय व्यवहार से लोगों के बीच विशेष स्थान बनाया है।
उपस्थित लोगों ने कहा कि दिनेश प्रताप सिंह केवल एक पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि अनेक लोगों के लिए अभिभावक, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन को सदैव याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर भावुक माहौल में उनके साथ बिताए गए अनुभवों और यादगार पलों को साझा किया गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति जीवन की नई पारी की शुरुआत है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन आगे भी समाज के लिए प्रेरणादायी बना रहेगा।
अंत में दिनेश प्रताप सिंह  के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर राजेश यादव अनुज यादव सूर्यकांत त्रिपाठी प्रमोद बाबू संजय अवस्थी पवन पाठक उत्तम शिव शरण सिंह अजय सिंह जहाजी आशीष सिंह नागेंद्र सिंह परिहार राकेश यादव प्रेमचंद मौर्या नीरज सिंह मुकेश प्रताप सिंह सुनील सिंह मोनू सिंह बिक्कू सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं वरिष्ठ ठेकेदार मौजूद रहे दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि रिटायरमेंट के साढ़े 4: वर्ष पूर्व स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेने का मेरा मुख्य उद्देश्य ही सामाजिक सेवा है सेवा एवं सामाजिक सरोकार का यह क्रम रुकने वाला नहीं है आने वाले समय में अपने सामाजिक कर्तव्य को और गति प्रदान करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को हर संभव मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य करेंगे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 1.8K views
1.8K views
Click