शिवगढ़ में कोरोना का संदिग्ध मिलने से मचा हड़कम्प, रेफर

31201
IMG-20200322-WA0702

● सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर

● सर्दी,जुखाम,बुखार होने पर एक दिन पहले ही पंजाब से वापस लौटा था युवक

रायबरेली। जनता कर्फ्यू के दौरान कोरोना का संदिग्ध सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचा,जिससे अस्पताल में हड़कम्प गया। जिसे डॉक्टरों ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गौर तलब हो कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान कोरोना का एक संदिग्ध मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचा जिससे  सीएचसी में हड़कम्प मच गया। आदेश सिंह नाम का यह युवक पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता था, शुक्रवार को पंजाब से वापस लौटा तो घर के लोगों ने कोरोना वायरस के डर से उसको एक कमरे में बंद कर दिया और अस्पताल में इलाज कराने की बात कही। रविवार को तकरीबन 11 बजे आदेश सिंह अस्पताल पहुंचा और उसने इमरजेंसी के दौरान रहे डॉ. तरुण मिश्रा से बताया कि वह अभी पंजाब से 1 दिन पहले लौटा है 1 सप्ताह से सर्दी जुखाम, बुखार है। पंजाब में दवा ली थी लेकिन कोई फायदा नहीं मिला, लग रहा है कि कोरोना कि शिकायत है। इतनी बात सुनते ही डॉक्टरों के हाथ-पैर फूल गए। डॉ. तरुण मिश्रा ने 108 पर कॉल करके आदेश सिंह को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

👁 31.2K views
31.2K views
Click