संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

16836

रायबरेली (गदागंज) – गदागंज थाना क्षेत्र के प्रयागराज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर दाऊदपुर गड़ाई गांव के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां चारूहार जियायक निवासी 35 वर्षीय पप्पू पुत्र बैजू की ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 3 बजे पप्पू घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। देर रात तक तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे उनका शव देखा, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
मृतक के छोटे भाई जगराज ने बताया कि पप्पू मजदूरी का काम करते थे और उनके छह बच्चे हैं। पत्नी भी एक दिन पहले अपने मायके गई हुई थी, ऐसे में घर पर कोई मौजूद नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही गदागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
फिलहाल इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 16.8K views
16.8K views
Click