हाइवे पर हादसा: कोचिंग जा रही छात्रा को कंटेनर ने कुचला

25846

 अयोध्या। जिले की भेलसर चौकी क्षेत्र अन्तर्गत अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब छह बजे साइकिल से कोचिंग जा रही हाईस्कूल की एक छात्रा को कंटेनर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि सराय दौलत के रहने वाले देव नारायण मौर्य की 16 वर्षीय पुत्री मानसी मौर्य मंगलवार को सुबह कोचिंग के लिए रुदौली खैरनपुर जा रही थी।

इसी दौरान अख्तियारपुर मोड़ पर एक ढाबे के निकट कट से रोड क्रास करते समय लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहा एक कंटेनर उसे रौंदता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 25.8K views
25.8K views
Click