लालगंज, रायबरेली। कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा 12 बोर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
इस मामले में जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाला मलपुरा के पास से एक संदिग्ध को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुई।
पकडे गये युवक की पहचान बृजेश यादव पुत्र श्याम लाल यादव सुहाईबाग कस्बा के रूप में हुई है। पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर जिसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
- संदीप कुमार फिजा
👁 17K views
17K views
Click


