अपहरण और पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

15248

अयोध्या। बीकापुर पुलिस सर्किल के हैदर गंज थाने की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी के अपहरण और पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव द्वारा बताया गया कि हैदरगंज थाने के उपनिरीक्षक वृजेश कुमार यादव मय पुलिस बल के द्वारा मुखविर खास की सूचना पर बुधवार सुबह चौरे बाजार हथिगो चौराहा से हैदरगंज थाना क्षेत्र की निवासी अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त रामजगत पुत्र अनूपलाल निषाद निवासी कंद्रियांवा खमपुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध हैदर गंज थाने में मु0अ0सं0-240/2021 धारा-363/366 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ है। आरोपी का चालान करके न्यायालय भेजा गया है।

  • मनोज तिवारी
👁 15.2K views
15.2K views
Click