सलोन में बीमारियों ने लोगों को चपेट में लिया

22454

सलोन, रायबरेली। क्षेत्र में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच उमस भरी गर्मी से बीमारियां बढ़ने लगी हैं। उमस भरी गर्मी के मौसम में डायरिया का शिकंजा और ज्यादा बढ़ गया है।

सलोन कस्बे के निजी डाक्टरों के क्लीनिक और सरकारी अस्पताल पर मरीजों को भर्ती करने को जगह कम पड़ रही है।कई डायरिया के मरीजों को हालत बिगड़ने पर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि नगर पंचायत से मिलने वाली सप्लाई का दूषित पानी पीकर लोग बीमार हो रहे है।हालांकि नगर पंचायत अध्यक्ष ने इन आरोपो का खंडन करते हुए डायरिया की वजह मौसमी बीमारी बताई है।

वही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सलोन कस्बे के मोहल्ला पैगम्बरपुर पश्चिमी, पैगम्बरपुर पूर्वी, नई बाजार, गोरही सहित 12 वार्डो में लगभग पांच से 6 सौ के तक़रीबन लोग डायरिया के शिकार हो चुके है।

  • अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट
👁 22.5K views
22.5K views
Click