अवैध संबंध में हुई अधेड़ की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

33303

रायबरेली –रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया।जिस युवक की बेरहमी से हत्या हुई थी,उसका कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका मौसेरा भाई निकला।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजकिशोर का मृतक बिंदा प्रसाद की पत्नी से पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था।वह महिला को अपने साथ रखना चाहता था,लेकिन महिला के इंकार ने उसे हैवान बना दिया।प्रेमिका के पति को अपने रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा मानते हुए उसने उसे हमेशा के लिए हटाने की साजिश रच डाली।14/15 जून की रात ठकुराइन खेड़ा स्थित पानी की टंकी परिसर में सो रहे बिंदा प्रसाद पर आरोपी ने बांके से सिर पर कई वार किए।खून से लथपथ बिंदा प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और आरोपी फरार हो गया।हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस,एसओजी और सर्विलांस टीम ने ताबड़तोड़ जांच शुरू की और 72 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांका भी बरामद कर लिया गया।

अनुज मौर्य/प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 33.3K views
33.3K views
Click