अव्यवस्था के चलते गौवंशों की जान पर संकट बना ममुनी गांव मे

4550

सलोन, रायबरेली। योगी सरकार गौवंशों के संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, लेकिन सलोन क्षेत्र की ममूनी ग्राम सभा स्थित गौशाला में बदहाली के आरोपों ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बरसात का पानी गौशाला परिसर में भरा हुआ है। गंदगी के बीच गौवंश खड़े हैं और पर्याप्त चारा नहीं मिलने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अव्यवस्था के चलते गौवंशों की जान पर संकट बना हुआ है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेश शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों से गौशाला की खराब स्थिति की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो गौवंशों की मौत का सिलसिला जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि गौशाला का संचालन होप लाइट एनजीओ द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर गौशाला का निरीक्षण करने और जलनिकासी, साफ-सफाई व चारे की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

जांच के बाद खुलेगा बदहाली का सच

मामले में बीडीओ शशि कुमार ने बताया कि गौशाला की देखरेख होप लाइट एनजीओ द्वारा की जा रही है। उन्हें गौवंशों की मौत या अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली है। उनके मुताबिक दो दिन पूर्व भी टीम ने गौशाला का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गौशाला में गौवंशों की वास्तविक स्थिति क्या है और व्यवस्था में कहां चूक हो रही है।

अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 4.6K views
4.6K views
Click