आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी गम्भीर रूप से झुलसी

25080

सलोन रायबरेली-आकाशीय बिजली गिरने से (14) वर्षीय किशोरी गम्भीर रूप से झुलस गई।घटना उस दौरान घटी जब किशोरी हैण्डपम्प पर हाथ धूल रही थी।वही गम्भीर रुप से झुलसी किशोरी को इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के ग्राम सटवा निवासी निक्के की पुत्री खुशबू देर रात शौच के लिए गई थी।वापस लौटते समय तेज बारिश हो रही थी।इसी दौरान आकाशीय बिजली की तेज गड़गड़ाहट से किशोरी सहम गयी।किशोरी घर के सामने स्थित हैण्डपम्प पर किशोरी हाथ धुलने लगी।तभी तेज चमक दार आसमानी बिजली हैण्डपम्प पर गिर गई।जिससे किशोरी झुलस कर बेहोश हो गई।आनन फानन किशोरी को एक निजी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।यहां उपचार के बाद किशोरी को घर भेज दिया गया है।तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी नही है।फिलहाल क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर घटना की जानकारी की जा रही है।जिसके बाद कार्यवाही की जायेगी।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 25.1K views
25.1K views
Click