कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश व तीन दिन का रहेगा राजकीय शोक

8728

प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत राजकीय शोक की घोषणा की

यूपी डेस्क

रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री और सब के दिल में राज करने वाले हरदिल अजीज वयोवृद्ध नेता के निधन की सूचना मिलते ही गम का माहौल प्रदेश में छा गया। क्योंकि यह वही मुख्यमंत्री थे जो हर उत्तर प्रदेश वासी के दिल पर राज करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से जुड़े हर तबके के लोग चाहे नौकरीपेशा, व्यवसायी, स्टूडेंट हो सभी उनके शासन कार्यकाल की याद करते हुए सभी अपनी आंखें नम कर बैठे । आंसू रोकने से भी न ठहरे ऐसा था अपनत्व।
भूतपूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तथा भूतपूर्व राज्यपाल राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश श्री कल्याण सिंह के निधन पर राजकीय शोक के लिए प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत राजकीय शोक की घोषणा की है। जारी किए पत्र में अपर मुख्य सचिव, श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश, अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन उत्तर प्रदेश, समस्त अपर मुख्य सचिव प्रमुख, प्रमुख सचिव विधान सभा विधान परिषद आयुक्त पुलिस कमिश्नर समस्त मंडल समस्त जिलाधिकारियों को संबोधित करते हुए पत्र जारी किया गया है कि भूतपूर्व मुख्यमंत्री का निधन दिनांक 21/8/2021 को हो गया है। जो कि अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के निवासी थे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 23/8/2021 को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश एवं तीन दिन का राजकीय शोक तथा पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि संस्कार किए जाने की घोषणा की है। इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

शासन द्वारा दिनांक 23/8/ 2021 को सार्वजनिक अवकाश किए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त तिथि को समस्त राजकीय कार्यालय समस्त शिक्षण संस्थाएं एवं बैंक निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत पूर्णता बंद रहेंगे़।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

👁 8.7K views
8.7K views
Click