युवा अधिवक्ता राजेश यादव के निधन पर शोकसभा

18972

महाराजगंज, रायबरेली। युवा अधिवक्ता राजेश यादव के निधन पर अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सोमवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने कार्यों से विरत रहने का निर्णय लेते हुए दिवंगत अधिवक्ता साथी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। क्षेत्र के गोपाल खेड़ा मजरे राघोपुर निवासी अधिवक्ता राजेश यादव 45 का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

उनके निधन की जानकारी मिलने पर महाराजगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने शोक सभा का आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखा। अधिवक्ताओं ने दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को पूरा सहयोग देने का वचन दिया और सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शिवसागर अवस्थी, छोटेलाल, भूपेश मिश्रा मणिकांत दीक्षित, सत्य प्रकाश मिश्रा,मनोज कुमार श्रीवास्तव, जुबेर अहमद, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 19K views
19K views
Click