सावन के प्रथम सोमवार को भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

26399

भक्तों ने बाबा बाल्हेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

लालगंज, रायबरेली। क्षेत्र के प्रसिद्ध बाल्हेश्वर मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार को लेकर भक्तों का उमड़ा जनसैलाब भोले के भक्त कांवर लेकर बाबा का जलाभिषेक करने के लिए रिमझिम बारिश के बीच लाइनों की लम्बी कतार लगाकर बाबा भोलेनाथ का भोर में जलाभिषेक किया।

सावन के प्रथम सोमवार पर भक्तों का बम लहरी शिव लहरी के जयकारों के साथ पूरा वातावरण गुमान हो गया। मेले में तरह-तरह की दुकानें लगी हुई जिनमें बच्चे अपने अभिभावकों के साथ घूमने गए और बाबा के दर्शन के लिए गए मेले में खिलौने की सामान व खाने-पीने के सामान को खरीद कर जमकर आनंद लिया।

मंदिर पुजारी पंडित झिलमिल महराज ने बताया कि लाखों श्रद्धालु ने सुबह से लाइन लगाकर देर शाम तक बाबा का जलाभिषेक किया मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मंदिर कमेटी व पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही जिससे आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 26.4K views
26.4K views
Click