आल्हा चौंक में आयोजित कैम्प में आधा सैकड़ा लोगों ने नमो ऐप किया डाऊनलोड

19169

महोबा , भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आवाहन एवं जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता के निर्देश पर नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता के नेतत्व मे शहर के आल्हा चौंक में नमो ऐप का कैम्प लगाकर लगभग आधा सैकड़ा से अधिक लोगो को नमोऐप डाऊनलोड कराया और कहा कि नमो ऐप मे सरकार की जो महत्वपूर्ण योजनाये चल रही है उनका हर गरीब असहाय लोगो को लाभ मिल सके। नमो ऐप डाऊनलोड खुद करें एवं अपने परिवार के सदस्यों को भी नमो एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। कैम्प में सरकार की जो जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कैम्प में नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता सहित सभी नगर के पदाधिकारी मोर्चो के अध्यक्ष एवं नगर मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुशवाहा मौजूद रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 19.2K views
19.2K views
Click