झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों से वार्ता कर अग्निसुरक्षा के उपायों के बारे में किया गया जागरूक

22682

महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में जनपदवासियों को अग्निसुरक्षा व उसके प्रति जागरुक किये जाने हेतु प्रभारी फायर स्टेशन देवेश तिवारी के नेतृत्व में निरन्तर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में कुलपहाड़ फायर स्टेशन यूनिट द्वारा थाना कुलपहाड़ क्षेत्र में ढाबो एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगो को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि शीत ऋतु के दौरान ठण्ड से बचने हेतु लोग बंद कमरे में अंगीठी, ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं।

जिससे कमरे में आक्सीजन की कमी हो जाती है जिस कारण व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है। बताया कि बंद कमरे में लकड़ी, कोयले एवं लकडी की भट्ठी जलाकर सोने से कमरे में ऑक्सीजन गैस समाप्त होने लगती है एवं कार्बन डाई ऑक्साइड गैस बनने लगती है जिसके कारण कमरे में सो रहे व्यक्तियों की मृत्यु होने की संभावना बनी रहती है। अग्निशमन टीम द्वारा थाना कुलपहाड़ क्षेत्र में ढाबो एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले सभी लोगो से वार्ता कर विभिन्न अग्निसुरक्षा उपायों के प्रति जागरुक किया गया एवं सभी को जागरुकता पंपलेट वितरित किये गये।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 22.7K views
22.7K views
Click