उपकारागार में डाक्टर के नियमित रूप से न पहुंचने की शिकायत पर सीएमओ ने माँगा स्पष्टीकरण

11788

महोबा ,  जिला अस्पताल में कमीशनखोरी व लापरवाही की शिकायतों को देखते हुए औचक निरीक्षण के दौरान परिसर व वार्ड में गंदगी देख सीएमओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के साथ ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने वार्डों में भर्ती मरीज व तीमारदारों से बातचीत की। इसके अलावा उपकारागार में डॉक्टर के नियमित रूप से न जाने की शिकायत पर सीएमएस को संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण माँगने का आदेश दिया।
आपको बता दें कि लापरवाही, भ्रष्टाचार व बाहर की दवाएं लिखने को लेकर जिला अस्पताल आयेदिन सुर्खियों में रहता है। रेफर सेंटर बन चुके जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर चुकीं हैं। आलम  यह है कि खून की जाँच से लेकर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन कराने के साथ ही टाँके लगवाने के नाम पर धन उगाही के आरोप लगना आम बात हो गई ह। सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. आशाराम ने अस्पताल परिसर व वार्डों में गंदगी देख नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही होगी।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 11.8K views
11.8K views
Click