सूबे के मुख्यमंत्री का वीरभूमि में बुधवार को कल उतरेगा उड़न खटोला

27105

महोबा , बुंदेलखण्ड के महोबा जिले की धरती में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला उतरेगा। इसके बाद डाकबंगला मैदान में पहुंचकर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को जिले में आगमन तय हुआ है। चुनावी घमासान को लेकर नेताओ द्वारा अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने को लेकर जनसभाएं की जा रही है। लगातार दो बार से सांसद पुस्पेंद सिंह चन्देल को भाजपा ने तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शहर के डाकबगला मैदान में करीब 1: बजे उड़न खटोला उतरेगा। इसके बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओ से मतदान करने की अपील करेगे।

रिपोर्ट-  राकेश कुमार अग्रवाल

👁 27.1K views
27.1K views
Click