ऊंचाहार रायबरेली -उत्तर रेलवे ऊँचाहार के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय ने पत्र जारी कर बताया है कि ऊँचाहार-डलमऊ रोड पर स्थित रेलवे समपार संख्या 1/A (KM 76/11-12) का ट्रैक पैरामीटर खराब हो गया है।
कब तक बंद रहेगा रास्ता
- तारीख: 18/07/2026 सुबह 10:00 बजे से 20/07/2026 शाम 18:00 बजे तक
- जगह: समपार संख्या 1/A, KM 76/11-12, UR Line ऊँचाहार-डलमऊ रोड
- कारण: वार्षिक ओवरहालिंग और मरम्मत कार्य
इस दौरान:
इस समपार से सड़क यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा। सभी वाहनों को दया चढ़ई चौराहा गेट संख्या 7/C, रामचन्द्रपुर के रास्ते से भेजा जाएगा।
रेलवे ने उप जिलाधिकारी ऊँचाहार रायबरेली से अनुरोध किया है कि मरम्मत के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित पुलिस स्टाफ तैनात किया जाए ताकि रेल कार्य में कोई बाधा न आए।
पत्र 16/07/2026 को जारी किया गया है।
अगर आप इस रूट पर सफर करते हैं तो 18 से 20 जुलाई तक वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें।
अनुज मौर्य/शैलेन्द्र यादव रिपोर्ट


