कोविड महामारी में ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया एक्शनएड

18974

लखनऊ: एक्शनएड के द्वारा लगातार लोगों की मदद की जा रही हैं एक्शन एड के अमरेन्द्र कुमार ने बताया की लखनऊ जनपद में 550 प्रवासी कामगार, दिहाड़ी मजदूर, घरेलू कामगार, एकल महिला परिवार, रिक्शा चालको के परिवारों की सहायता हेतु सूखा राशन किट वितरण किया गया जिसमें चावल 5 किलों, आंटा 5 किलो, अरहर दाल 1 किलों, चीनी 1 किलों, नमक 1 किलो, सरसों का तेल 1किलों, हल्दी पाउडर 200 ग्राम, धनिया पाउडर 200 ग्राम, मिर्चा पॉउडर 200 ग्राम, नहाने का साबुन 4 पीस, कपड़े धोने की साबुन 4 पीस, सेनेटरी पैड, सेनिटाइजर, मास्क आदि दिया गया यह राशन लखनऊ जनपद के 20 मालिन बस्तियों में एक्शनएड की मनीषा भाटिया व वंदना, साहब बक्स, वीरेन्द्र के द्वारा सम्भव केन्द्रों से बांटा गया इसी के साथ उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में ऐसे ही 1500 परिवारों को राशन वितरण किया गया एक्शनएड के एसोसिएट डायरेक्टर खालिद चौधरी द्वारा बताया गया की एक्शनएड उत्तरप्रदेश के 25 जिलों में प्रवासी कामगार, दिहाड़ी मजदूर, घरेलू कामगार, एकल महिला परिवार व वंचित समुदाय के लिए कार्य करता हैं जिसमें प्रशासन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अलग-अलग मदद की जा रही हैं ।

महोबा, बहराइच, कुशीनगर,श् रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, सोनभद्र में कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे साथ ही 265 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिये गये, डॉक्टरो के साथ मिलकर टेलीफोनिक हेल्पलाइन के माध्यम से 1500 लोगों को लाभ पहुंचाया गया इसी के साथ वाराणसी में लोगों को पके हुये भोजन का वितरण किया जा रहा हैं व मुजफ्फरनगर जिले में सामुदायिक रसोई (Community Kitchen) के माध्यम से लोगों को खाना दिया जा रहा हैं मेडिकल कैंप एवं कोविड वैक्सीन टीकाकरण से लगभग 4500 लोग लाभन्वित हो चुके हैं ।

धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता

👁 19K views
19K views
Click