भारती प्रजाशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे

13151

रिपोर्ट – मातादीन प्रजापति

मौदहा (हमीरपुर)। भारती प्रजाशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज रावत ने इचौली निवासी अधिवक्ता सौरभ मिश्रा को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया एवं प्रवक्ता पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी है।

इससे इनके समर्थक काफी उत्साहित हैं, दर्जनों ग्रामीणों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राधा कृष्ण मंदिर नायकपुरवा में फूल माला पहनाकर बधाई दी।

सौरभ मिश्रा ने कहा कि हमारी पार्टी बीपीएसपी एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगी सरकार के अच्छे कार्यों में प्रशंसा व सहयोग तथा अनुचित कार्यों का पूरी ताकत के साथ विरोध किया जाएगा।

इस मौके पर अरविंद शिवहरे, श्याम बाबू गुप्ता, अभिषेक, प्रबल गुप्ता, नरेश अनुरागी, सन्तोष अनुरागी, साईं, हरीकिशन आदि लोग उपस्थित रहे।

👁 13.2K views
13.2K views
Click