सरेनी रायबरेली -रायबरेली के सरेनी में स्थित गंगा नदी में नहाने गए चार युवको के डुबकर अचानक लापता हो जाने हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस वह गोताखोरों के माध्यम से युवकों की तलाश कर उन्हें बरामद किया गया है और इलाज के लिए chc लालगंज में भर्ती कराया गया जहां पर तीन युवकों की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें रायबरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं एक युवक का इलाज लालगंज में ही किया जा रहा है।
पूरा मामला सरेनी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीखेड़ा गांव से जुड़ा हुआ है जहां पर रहने वाले हरिओम पुत्र बाबू शंकर उम्र 20 वर्ष, हरिशंकर पुत्र बाबू शंकर उम्र 18 वर्ष, सत्येंद्र पुत्र देशराज उम्र 25 वर्ष व हिमांशु पुत्र राम लखन उम्र 20 वर्ष यह लोग गंगा नदी में लगभग 11:00 बजे नहाने गए थे जिस दौरान हरिशंकर पुत्र बाबू शंकर अचानक नहाते नहाते डूबने लगे डूबने के डूबते समय बचाओ बचाओ की आवाज सुनने के बाद अन्य तीन युवकों ने भी गंगा नदी में चलांग लगा दी जिसके बाद लगातार गहरे पानी में जाने के कारण चारों युवक डूबके लापता हो गए, आसपास लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनी तो मामले की सूचना परिवार के लोगों को दी गई और पुलिस गोताखोर को दी गई घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से चारों युवकों को तलाश कर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने तीन की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें रायबरेली के जिला अस्पताल मैं इलाज के लिए रेफर कर दिया है तो वहीं एक युवक की स्थिति सामान्य थी जिसके चलते उसका इलाज सामुदायिक केंद्र लालगंज में ही चल रहा है।
इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस और गोताखोरों के माध्यम से चारों युवकों को बचा लिया गया है और उनका इलाज के लिए लालगंज और रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है ।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


