10वीं में तनु जायसवाल तो 12वीं में नंदनी गुप्‍ता ने रायबरेली में क‍िया टॉप

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रायबरेली में इंटरमीडिएट में नंदनी गुप्ता और हाईस्कूल में तनु जायसवाल ने जिले में टॉप किया है।

रायबरेली। UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर द‍िया गया है। रायबरेली की नंदनी गुप्‍ता ने इंटर में ज‍िले में टॉप क‍िया है। नंदनी गुप्‍ता ने 500 में से 469 नंबर हास‍िल कर 93.80% अंक प्राप्‍त क‍िए हैं। वहीं, हाईस्‍कूल में तनु जायसवाल ने ज‍िले में टॉप क‍िया है। तनु जायसवाल ने 96.83 % अंक हास‍िल कि‍ए हैं।

यूपी बोर्ड की इस साल की परीक्षा में शामिल हुए करीब 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल सीतापुर की शिखा वर्मा ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

👁 33.1K views
33.1K views
Click