गैगस्टर अधिनियम के 50,000/- रुपये के इनामिया 01 नफर वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 कंटेनर (वा0 सं0-UP21BN6720) बरामद हुए हैं।
रायबरेली -पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना डलमऊ जनपद रायबरेली पुलिस टीम को मिली सफलता
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 26.04.2026 को थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मकनपुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व रात्रि गश्त की जा रही थी तभी समय सुबह करीब 01.35 बजे आईटीबीपी के सामने ग्राम भटनी हार के पास 01 संदिग्ध कंटेनर (वाहन संख्या-UP21BN6720) आते दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगा तथा उसमें सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त नजमुद्दीन पुत्र मो0 याकूब खां निवासी सूफी टोला थाना मीरगंज जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया है जिसके बाएं पैर में गोली लगी है। अभियुक्त नजमुद्दीन उपरोक्त को उपचार हेतु सीएचसी डलमऊ भिजवाया गया है। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अभियुक्त नजमुद्दीन का एक साथी मो0 सुबीन पुत्र मो0 छोटे निवासी सिरस खेड़ा थाना मुंढा पांडे जनपद मुरादाबाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया जिसे पुलिस टीम गठित कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त थाना डलमऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 26/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में 50,000/- रुपये का इनामिया वांछित है। अभियुकत के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व कंटेनर (वा0 सं0-UP21BN6720) बरामद हुए है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगीः–
01 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर (अभियुक्त नजमुद्दीन उपरोक्त के कब्जे से)
01 कंटेनर (वा0 सं0-UP21BN6720)
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
नजमुद्दीन (उम्र करीब 36 वर्ष) पुत्र मो0 याकूब खां निवासी सूफी टोला थाना मीरगंज जनपद बरेली ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त नजमुद्दीन उपरोक्त–
- मु0अ0सं0 -344/2024 धारा-3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व धारा-11 पशु क्रूरता अधि0 व धारा-4/25 शस्त्र अधिनियम थाना डलमऊ जनपद रायबरेली ।
2.मु0अ0सं0-166/2025 धारा-3/5क/8,5 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व धारा-11 पशु क्रूरता अधि0 व धारा-4/25 शस्त्र अधिनियम थाना बछरावां जनपद रायबरेली ।
3.मु0अ0सं0-134/2025 धारा-109/3(5)/325 बीएनएस व धारा-3/5(क)/8/5 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व धारा-11 पशु क्रूरता अधि0 व धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम थाना लंका जनपद वाराणसी। - मु0अ0सं0-26/2026 धारा-2/3 गैगस्टर अधिनियम थाना डलमऊ जनपद रायबरेली ।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


