घर में रखे सिलेंडर में लीकेज होने से आग की चपेट में आकर परिवार के 9 लोग झुलसे

61045

रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में घर में रखे सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर परिवार के 9 लोग झुलस गए। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।

​जानकारी के मुताबिक थाना डीह क्षेत्र के ग्राम बरगदाही में रविवार की देर शाम शिवशंकर मिश्रा के घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। घटना में 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह पहुँचाया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया है। मौके पर एडीएम अमृता सिंह, सीएमओ डॉ नवीन चंद्रा, एसडीएम, तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचा। वहीं मौके पर लीकेज सिलेंडर को बाहर निकाल करके आग पर काबू पाया गया। ईएमओ ने बताया कि घायलो में मंजू मिश्रा पत्नी शिवशंकर मिश्रा (42) कुलदीप मिश्रा पुत्र शिवशंकर मिश्रा (22 ) अनिल मिश्र पुत्र संत कुमार ( 50) संत कुमार मिश्र पुत्र देवनारायण (68 वर्ष ) आशीर्वाद पुत्र अनिल (18 वर्ष) ऋचा पुत्री अनिल (21) दीपिका पुत्री अनिल ( 25 ) संगीता पत्नी सुनील ( 40) निवासी बरगदाही और उमेश ( 37) निवासी ग्राम चतुरपुर शामिल हैं।

इस मामले में सीएमओ डॉ नवीन चंद्रा ने कहा कि डीह क्षेत्र में आग की घटना से 9 लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है यदि किसी की हालत में सुधार नही होता तो उसे बेहतर उपचार के लिये प्रयास किया जाएगा।


फिलहाल देर रात तक की जानकारी के मुताबिक नौ लोगों में से पांच लोगों को रेफर किया गया जिसमें दो लोग एम्स गए हैं तीन लोग केजीएमसी लखनऊ के लिए रेफर किए गए जिला अस्पताल से बताया गया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 61K views
61K views
Click