घायलों की मदद के लिए रुकवा दिया काफिला — सदर विधायक अदिति सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल

1939

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने एक बार फिर अपने संवेदनशील और जिम्मेदार नेतृत्व का परिचय दिया। त्रिपुला चौराहे से कैम्प कार्यालय कोठी जाते समय अहिया रायपुर के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना को देखकर उनका काफिला तत्काल रुक गया।
विधायक अदिति सिंह खुद मौके पर उतरीं और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिना देरी किए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल भिजवाया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से भी सहयोग करने की अपील की।
इस मानवीय पहल ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। क्षेत्रवासियों ने विधायक के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही सच्चे अर्थों में जनता के सेवक होते हैं।
यह घटना केवल एक दुर्घटना तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह दर्शाती है कि जब इंसानियत पुकारती है, तो सच्चे जनसेवक बिना देर किए आगे बढ़कर मदद करते हैं। रायबरेली में इस पहल को लेकर लोगों में गर्व और सम्मान की भावना देखी जा रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 1.9K views
1.9K views
Click