संदिग्ध परिस्थितियों में डीसीएम बनी आग का गोला देखते ही देखते खाक हुई डीसीएम ट्रक

19550

रायबरेली– लालगंज मार्ग पर उसे वक्त हड़कंप मच गया जब  एक डीसीएम ट्रक में अचानक आग का गोला बन गई। धू-धू करके जलती हुई गाड़ी को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
घटना रायबरेली-लालगंज रोड पर रेल कोच फैक्ट्री के गेट के निकट हुई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

फायर ब्रिगेड की टीम को जैसे ही सूचना मिली तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और डीसीएम में लगी आग पर चारों तरफ से पानी के फव्वारे से आग बुझाने की कोशिश की और पूरी तरह से आग पर काबू पाया आग कैसे लगी इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो पाई है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 19.6K views
19.6K views
Click