चित्रकूट स्थानीय भाजपा इकाई ने किया मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कोरोंना फाइटर्स का सम्मान

23650

चित्रकूट । धर्म नगरी चित्रकूट में भाजपा स्थानीय इकाई के द्वारा आज चित्रकूट में स्थानीय कोरोंना फाइटर्स का पुष्प वर्षा करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रबल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष कार्तिकेय द्विवेदी, भाजपा महिलामोर्चा मंडल अध्यक्ष विनीता शिवहरे, नीरज शर्मा, मनमोहन साहू, महेश गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्व प्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कामता चित्रकूट में पहुंच कर डॉ रितेश सिंह और उनके सहयोगियों का पुष्प वर्षा करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाद में पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाऊस में जाकर नायब तहसीलदार गणेश दत्त भ्रतार के साथ स्थानीय पटवारियों को सम्मानित करते हुए शाम को छ: बजे नगर परिषद कोरोंना कंट्रोल रूम के सामने मुख्य नगर परिषद अधिकारी रमाकांत शुक्ला, स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह के साथ ही स्वच्छता कर्मियों के ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए सम्मानित किया गया।

👁 23.7K views
23.7K views
Click