रायबरेली – लॉक डाउन के मध्य नजर जरूरतमंद असहाय लोगों को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी नीरज सिंह ने लंच पैकेट वितरित कर उनकी मदद की। यही नहीं जरूरतों का ध्यान रखते हुए सदर विधायक अदिति सिंह के आदेशानुसार नीरज सिंह ने जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का भी काम किया।नीरज सिंह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वह संकट और मुसीबत के वक्त जनता के साथ खड़े है। उन्होंने बताया कि जब देश मुश्किल हालातों से गुजर रहा है तो यह कर्तव्य बन जाता है कि हर जरूरतमंद इंसान तक मदद पहुंचे इसके लिए जो भी जतन करना होगा वह करने के लिए तैयार हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज अमावा ब्लॉक के लालूपुर जलालपुर पासिंन का पुरवा डीह सुंदर का पूरवा ढकोलिया भदोरियन का पुरवा एवं पत्थर काटन का पुरवा अड्डा रसेहता मे गरीबों को लंच पैकेट वितरित किए गए एवं जरूरतमंदों को राशन भी वितरित किया उन्होंने कहा हम गरीबों की लगातार मदद करते रहेंगे जब तक लाकडाउन रहेगा एक छोटी सी पहल देश हित में समर्पित है।




समाजसेवी नीरज सिंह ने गरीबों को लंच पैकेट किए वितरित
👁 22.3K views
22.3K views
Click


