जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेना ही मेरी रहेगी पहली प्राथमिकता-जिलाधिकारी

24145

रायबरेली -रायबरेली में नई जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पदभार संभाल लिया है। उनके आगमन पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। चार्ज लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता आम जनता तक सरकार की सभी योजनाओं को सही तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। जिलाधिकारी के इस आश्वासन से जिले के लोगों में उम्मीद जगी है कि प्रशासनिक व्यवस्था और बेहतर होगी। वही उसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अन्य विभागों में जाकर निरीक्षण किया

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 24.1K views
24.1K views
Click