लालगंज (रायबरेली) , कोतवाली क्षेत्र पूरे मतुआ मजरे बरस गांव निवासी पंकज जयसवाल की पत्नी रुचि जयसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पड़ोसी पर परेशान करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि उसका पड़ोसी उसके घर के सामने से कटा व जर्जर बिजली का तार खींच लिया है। जिससे किसी हादसे का भय बना रहता है। बताया कि बिजली के पोल से उसके घर को जोड़ने वाला सर्विस केवल बेहद जर्जर हो चुका है। लटक रहे केबिल से खतरे का भय बना हुआ है। ऐतराज करने पर आरोपित मारपीट करने पर आमादा होता है। गाली गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। महिला ने आरोपित पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट – संदीप कुमार फिजा
जर्जर बिजली का केबिल लटकाकर परेशान करने का लगाया आरोप
👁 18.1K views
18.1K views
Click


