नहाते समय सगे भाई बहन की गंगा में डूबने से मौत

13711

घर से निकले तरबूज़ लाने को नहाते समय गंगा में डूबे।

गोताखोरो ने जाल डालकर भाई बहन के निकाले शव।

लालगंज ( रायबरेली) ,सरेनी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब दस बजे घर से तरबूज लाने की बात कहकर निकले भाई-बहन की मल्लाही  गंगा घाट रालपुर में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्चों के डूबने की खबर से क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदत से बच्चों की तलाश शुरू कराई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव गोताखोरों ने ढूंढ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरे मत्तू मजरे रालपुर गांव के रहने वाले रामनरेश की बेटी गुड़िया उर्फ सेजल (13) व बेटा कृष्णा उर्फ राज (11) बुधवार की सुबह करीब दस बजे घर से तरबूज खाने की बात कहकर मल्लाही घाट के लिए निकले थे। दोनों भाई बहन गंगा में नहाने लगे। कृष्णा नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। गुड़िया ने भाई को डूबते देखा तो उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के चलते दोनों डूब गए। देर तक दोनों जब घर नहीं लौटे तो रामनरेश की पत्नी सीमा ने बच्चों की खोजबीन शुरू की।

घाट किनारे पहुंचने पर दोनों बच्चे दिखाई नहीं दिए। शोर गुल मचाने पर प्रधान कमलेश यादव समेत सैकड़ो ग्रामीण घाट पर पहुंचे और दोनों की तलाश में जुट गए। सूचना मिलने पर कोतवाल संजय कुमार नायब तहसीलदार शम्भू शरण पाण्डेय मौके पर पहुंचकर नदी में जाल डलवाया।  करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने घटना स्थल से पचास मीटर दूर गुड़िया व उसके भाई कृष्णा का शव बरामद कर लिया। हादसे के बाद माता-पिता रो रोकर बेहाल हैं।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 13.7K views
13.7K views
Click