महराजगंज में जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

7970

महराजगंज, रायबरेली। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गांव के ही दो लोगो द्वारा मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी फिरोज खान पुत्र मो. नईम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही एजाज अहमद पुत्र अनीश व रईस पुत्र तब्बू गांव स्थित रईस की चक्की पर गाली गलौज करने लगे मना करने पर मारना पीटना शुरू कर दिया व लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 8K views
8K views
Click