रायबरेली। जनपद रायबरेली के बछरावां विकास क्षेत्र के ग्राम पठानगांव, कन्नांवा स्थित मुड़िया डीह आश्रम में आगामी सोमवार, 2 नवम्बर 2026 को विराट दंगल एवं मेले का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। आश्रम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्परा से जुड़े इस वार्षिक आयोजन में अन्तरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान अपनी कुश्ती कला एवं शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बनने के साथ ही भारतीय पारम्परिक कुश्ती संस्कृति और ग्रामीण लोकजीवन की समृद्ध परम्परा को सजीव रूप में प्रस्तुत करेगा। मुड़िया डीह आश्रम श्रद्धालुओं की आस्था का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है, जहाँ वर्षभर बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों का आवागमन बना रहता है। आश्रम द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष करवाचौथ के पश्चात पड़ने वाले प्रथम सोमवार को विराट दंगल एवं मेले का आयोजन किया जाता है। विराट दंगल इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा। कुश्ती भारतीय परम्परा में केवल शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम, धैर्य, आत्मसंयम और खेल भावना का प्रतीक भी है। वहीं, मेला ग्रामीण संस्कृति, पारस्परिक सौहार्द और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाला ऐसा अवसर है, जो क्षेत्र की लोकपरम्पराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। धार्मिक आस्था और लोकसंस्कृति का यह समन्वय आयोजन को विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।
मुख्य आकर्षण दंगल का
विशाल दंगल में थाईलैंड साउथ अफ्रीका नेपाल व अन्य देशो से कुश्ती पहलवान पहुंचेंगे रायबरेली की पावन धरती पर।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


