पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों, कर्मचारी पदाधिकारियों की बैठक

24064

महोबा , पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन में संपन्न हुई जिसमें आगामी आंदोलन में भागीदारी करने हेतु एक के साथ पांच लोगों को सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, इंजीनियर शफी उल्ला, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात पटेरिया, मंत्री जमील अहमद, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हेमंत पाठक, ननकावन तिवारी, शैक्षणिक महासंघ के बेनी प्रसाद यादव, विष्णु गुप्ता, कृषि विभाग के अधीनस्थ कृषि सेवा संघ से हरि प्रकाश नामदेव, जितेंद्र राठौर, सिंचाई विभाग से राजेंद्र कुमार मिश्रा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के चंद्रभान शर्मा, महिला स्वास्थ्य से गीता द्विवेदी, अशोक मिश्रा, बीडी शुक्ला, परिवहन से रिजवान आदि जनपद के 40 संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर अपने विचार रखे। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के महामंत्री बीके तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों को मांगों के प्रति सजग रहकर संगठन के निर्णय का ईमानदारी से पालन करना होगा। चूंकि सरकार समझ चुकी है कि कर्मचारी समाज मांगों के प्रति गंभीर नही है जिसे समाप्त करने हेतु कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों के बीच जाकर जन जागरण कार्यक्रम प्रारम्भ करें। वहीं ओपी सिंह, रामसजीवन गुप्ता, जगदीश कुमार आदि ने कहा कि पेंशनर संगठन आपके साथ है। अपने अस्तित्व की रक्षा करने हेतु सभी प्रकार के मतभेद भुलाकर एक हो जाएं। नेता द्वेय ने चेताया कि जब अस्तित्व ही नही रहेगा तो आपका क्या होगा। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 24.1K views
24.1K views
Click