पत्रकार व परिजनों को चोरो ने बंधक बनाकर लाखो के जेवरात व नगदी को किया पार

36651

जगतपुर रायबरेली- रोझईया भीष्म शाह गांव में बीती रात चोरों ने परिजनों को कमरे में बंद करके घर में रखे नगदी,जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई, जब एक सदस्य की नींद खुली। वह दरवाजा खोलने गया तो दरवाजा बाहर से बंद था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के रोझईया भीष्म शाह गांव निवासी शिव आधार त्रिवेदी पुत्र स्व राम अधार त्रिवेदी बृहस्पतिवार की रात परिवार के साथ घर में सोये हुए थे। बीती रात चोर घर के पीछे के बाउंड्री से चढ़कर छत पर साड़ी का फंदा बनाकर घर मे घुसे और सबसे पहले जिस जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उसके दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दिया। इसके बाद चोरों ने आराम से पूरा घर खंगाल डाला। देर रात परिवार के किसी सदस्य की नींद टूटी और वह दरवाजा खोलने पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला।

इसके बाद फोन के माध्यम से उसने अपने अन्य लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी फोन में वार्ता की आवाज सुनकर कर चोरो ने कुंडी खोलकर फरार हो गए रात में ही परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर जिले के पुलिस अधीक्षक ,अपर पुलिस अधीक्षक ,सीओ डलमऊ व जगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने देखा कि पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था। वही मौके पर फॉरेनसिक टीम ने सैंपल लिए, वही घर से कुछ ही दूरी खेत पर चोरों द्वारा ले जाया गया बक्सा, सूटकेस और अन्य सामान बिखरे पड़े मिले। भुक्तभोगी के अनुसार चोर लगभग 20 लाख के जेवरात और 2 लाख की नकदी के साथ अन्य कीमती सामान उठा ले गए हैं। वही पीड़ित द्वारा ने कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी रही।

👁 36.7K views
36.7K views
Click