लालगंज (रायबरेली) , देश और प्रदेश की भाजपा सरकार के भृष्टाचार पर अंकुश लगाने के लाख दावे भले ही किये जाते हों लेकिन अधिकारी सरकार की छवि पर बट्टा लगाने से नहीं चूक रहे हैं। भृष्टाचार का ऐसा ही नमूना एक ब्लॉक की महिला अधिकारी और ग्राम प्रधान के बीच हुए आडियो वायरल में देखा जा सकता है। डलमऊ विकास खंड कार्यालय में तैनात एडीओ समाज कल्याण के रिश्वत मांगने का कथित ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वायरल वीडियो में मैडम ग्राम प्रधान से विधवा, बृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के फॉर्मो को फारवर्ड करने के नाम पर पांच सौ रुपए प्रति फॉर्म मांगते हुए सुनाई पड़ रही है। स्वतंत्र प्रभात समाचार पत्र वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में ग्राम प्रधान की ओर से बार-बार निवेदन करने के बावजूद महिला अधिकारी उससे पहले जमा किए गए आवेदनों को फॉरवर्ड करने के लिए 500 रुपये प्रति फॉर्म के हिसाब से जमा करने के लिए दबाव बना रही है। जब ग्राम प्रधान ने कहा कि पहले के अधिकारी इतने रुपए नहीं लेते थे, तो महिला अधिकारी पूरी व्यवस्था करने की धमकी देते हुए रुपए देने की शर्त पर काम करने की बात कहते सुनाई दे रही है। ऑडियो वायरल होने पर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जानकारी पर बीडीओ डलमऊ सत्यदेव यादव ने असमर्थता जताई है।
रिपोर्ट – संदीप कुमार फिजा
पेंशन आवेदनों को फारवर्ड करने के नाम पर एडीओ समाज कल्याण का रिश्वत मागने का ऑडियो वायरल
👁 35K views
35K views
Click


