मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

27583

लालगंज (रायबरेली) , कस्बे के मेन रोड पर अस्पताल मोड़ के निकट बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात बाइक से उचक्के पैदल जा रहे युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। कस्बे में छिनैती की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ बदमाश प्रतिदिन छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। खीरों निवासी युवक अंकित ने बताया कि बुधवार की शाम को वह सब्जी खरीदने बाजार आया था। वह सड़क किनारे एक दुकान में सब्जी का मोलभाव करने के बाद फोन पर बात करते हुए जैसे ही आगे बढ़ा पीछे से आये बाइक सवार बदमाश उसका कीमती मोबाइल छीनकर कानपुर की ओर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 27.6K views
27.6K views
Click