बच्चों के अधिकारों एवं बाल श्रम निषेध दिवस के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी

23989

महोबा ,  चरखारी ब्लॉक के ग्राम गुढ़ा के ग्राम प्रवास एवं ज्ञान संसाधन केंद्र में बुधवार को अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बाल किशोर न्यायलय से कल्पना सोनी, ग्राम प्रधान छन्नूलाल और रोजगार सेवक, आशाएं, आगनवाड़ी, समूह सखी, सहित 23 बच्चों, 22 महिलाओं और 10 पुरुषों सहित कुल 55 लोगों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में सबसे पहले उपस्थित लोगो का फूल मालाओं से सम्मान किया गया। इसके बाद जिला समन्वयक राहुल ने बच्चों के अधिकारों और बाल श्रम निषेध दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बाल श्रम से जुड़े जोखिमों पर चर्चा की। कल्पना सोनी ने महिला कल्याण विभाग से संचालित होने वाली योजनाओं के बारे जानकारी देते हुए बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनकी शिक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी और बच्चों के द्वारा चित्रकला की गतिविधि करवाई गई। कार्यक्रम में जनसाहस संस्था से जनसाथी अमरकांत, जिला समन्वयक राहुल, जनसाथी फैसीलिटेटर कमलेश कुमार, रिसोर्स सेंटर फैसीलीटेयर तनवीर अहसन और फील्ड ऑफिसर ममता ने भागीदारी की। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 24K views
24K views
Click