शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुन एसपी ने थाना प्रभारियों को निस्तारण के दिए निर्देश

27811

महोबा ,  शिकायतकर्ता की समस्याओं के समुचित एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु एसपी अपर्णा गुप्ता द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की जा रही है।जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों एवं जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को एक-एक करके गम्भीरता पूर्वक सुना गया तथा जनता की समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के लिए सम्बन्धित को मौके पर जरिये दूरभाष आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित को आदेशित किया गया कि मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करें, लापरवाही की सूचना पर सम्बन्धित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावती प्रदान की गयी l साथ ही शिकायतकर्ता से समय-समय पर जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में फीडबैक लिये जाने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 27.8K views
27.8K views
Click