बारिश से गर्मी मे लोगों को मिली राहत,किसानों को मिली आफत

2746

रायबरेली-रायबरेली शहर व आसपास के ग्रामीण इलाके में शुरू हुई बारिश ने लोगों मई महीने में ठंडी का अहसास करवा दिया। सुबह हुई बारिश ने तापमान में गिरावट पैदा कर दी। सुबह का तापमान लगभग 20 से 22 डिग्री तक चला गया। लोगों के घरों में पंखे तक बन्द हो गये। जहां कुछ हफ्ते पहले भीषण गर्मी थी वहीं मौसम में आये बदलाव व ठंडक के चलते लोगों को रात व सुबह के समय चादर ओढ़नी पड़ गई। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशान हुए ।

आज सुबह रायबरेली शहर व आसपास के सतांव क्षेत्र के गांवों में तेज हवाओं के साथ बिजली की गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश ने जहां ग्रामीणों को गर्मी से राहत दी वहीं यह बरसात उरद की फसल पैदा करने वाले किसानों के लिये परेशानी भी पैदा कर दी। किसान रूप चंद का कहना है कि मई महीने में उनके खेत मे उरद की फसल लहलहा रही है। लेकिन मई महीने की अप्रत्याशित बारिश फसल को खराब कर देगी। यह चिंता की बात है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही आंधी के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया था। जिला प्रशासन ने भी लोगों से बारिश के दौरान पेड़ व बिजली के खम्बों से दूर रहने की हिदायत दी है। बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिन तक जारी रह सकता है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 2.7K views
2.7K views
Click