बीआरसी शिवगढ़ में निष्ठा प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

25792

रायबरेली। साइंस एवं टेक्नोलाजी में आए बदलाव के मद्देनजर बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा देने के लिए भारत सरकार के निष्ठा कार्यक्रम स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के समग्र उन्नति के तहत क्षेत्र के डेढ़ सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बीआरसी में मंगलवार को प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया, नरेंद्र कुमार , नीलेश कुमार ,शिखा बाजपेई, रितेश, शिवप्रसाद ,रुचि द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण समारोह को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षाधिकारी ने कहा कि समय के साथ परिवर्तन एवं विकास प्रकृति का हिस्सा रहा है। हुए बदलाव और विकास से सीख लेकर हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में काम करना है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भारत सरकार के निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम से आधुनिक तरीके से गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा देने में शिक्षकों को काफी मदद मिलेगी। श्री खनौजिया ने बताया कि 489 शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से निष्ठा के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम चरण में 150 के हिसाब से पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण की आनलाइन मॉनिटरिग एनसीइआरटी एवं एससीइआरटी के द्वारा की जा रहा है।

हर एक घंटे की रिपोर्ट संबधित पदाधिकारी को भेजना होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर से हाजिरी बनाकर गायब हो जाना अब संभव नहीं हो पाएगा। मास्टर ट्रेनर नरेंद्र कुमार, शिखा बाजपेई  ने बताया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से कई तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है। मौके पर  ब्रजकिशोर वर्मा ,धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, हरिकेश सिंह, आशुतोष यादव  आदि अध्यापक मौजूद रहे।

👁 25.8K views
25.8K views
Click