महोबा , जिले के 29वें स्थापना दिवस पर रविवार को आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में बुंदेली समाज की तरफ से महोबा की 11 विभूतियों को स्व. पुष्कल सिंह वीरभूमि सम्मान से नवाजा गया एवं जिले के जनक पूर्व विधायक नाना अरिमर्दन सिंह ,सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल व संघ के जिला प्रचारक संतोष को उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए बुंदेली समाज सम्मान दिया गया। इस मौके पर सांसद ने जिले को खूबसूरत पर्यटन तीर्थ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि 1995 में जब महोबा जिला बना तो उसमें सबसे प्रमुख भूमिका तत्कालीन विधायक अरिमर्दन सिंह व संघ के पूर्व जिला प्रचारक स्व. पुष्कल सिंह की रही। बाद में घाटमपुर के कुहरा गांव में पुष्कल सिंह की हत्या हो गई।उनकी स्मृति में बुंदेली समाज हर वर्ष सम्मान समारोह करता है। आज जिन 11 लोगों को सम्मानित किया गया, उनमें मनोज तिवारी, अरविंद पाल, हुकुम सिंह यादव, अमित शर्मा, जागेश्वर चौरसिया, कुलदीप भटनागर, अशोक महाराज व अरविंद सिंह चौहान (चरखारी), डा. कमलेश सक्सेना, राधे लाल यादव कुलपहाड़ व इंद्रपाल रिछारिया ( बेलाताल) प्रमुख रहे। इनके अलावा डा. राम सेवक चौरसिया, कृष्णा शंकर जोशी व सचीश चंद्र सक्सेना को बुंदेली समाज सम्मान दिया गया। महामंत्री डा. अजय बरसैया ने आगंतुकों का स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष डा. संतोष चौरसिया, कुलपहाड़ चैयरमैन वैभव अरजरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. विभा पुरवार, लालता चौरसिया, नियाज मुहम्मद, डा. राजेश चौरसिया, प्रो. एलसी अनुरागी, नेहरू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार जाधव, दिलीप जैन, हरीओम निषाद, मनीष जैदका, गया प्रसाद, सुरेश बुंदेलखंडी, अंचल सोनी, नेहा चंसौरिया, रमाकांत नगायच व अमरचंद विश्वकर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व सभी गणमान्य नागरिकों ने पुष्कल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
बुंदेली समाज के कार्यक्रम में पुष्कल सिंह वीरभूमि सम्मान से सम्मानित हुई 11 विभूतियां
2.3K views
Click


