प्राथमिक विद्यालय मऊ शर्की में परीक्षाफल घोषित

12125

महराजगंज, रायबरेली। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मऊ शर्की में वार्षिक परीक्षा संपन्न होने के बाद कार्यक्रम का आयोजन कर परीक्षाफल वितरण किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक दयाशंकर अवस्थी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षाफल का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मऊ शर्की में कार्यक्रम का आयोजन कर वार्षिक परीक्षाफल का वितरण करने के साथ ही कक्षा पांच के छात्रों को भावभीनी विदाई की गई।इस दौरान वार्षिक परीक्षा में कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं को प्रधानाध्यापक दयाशंकर अवस्थी ने उपहार देकर पुरस्कृत किया।

इस दौरान श्री अवस्थी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा आपकी प्रगति का सबसे बड़ा माध्यम होने के साथ ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।इस मौके पर शिक्षक राम प्रकाश, बैजनाथ साहू,मोनी शर्मा,दीपयंती सोनकर,नीतू वर्मा, गीता देवी, सीमा सिंह सहित छात्र -छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 12.1K views
12.1K views
Click