बेरोजगारी के खिलाफ अनोखा आंदोलन रायबरेली के ऊंचाहार रामचंद्रपुर गांव पहुंचा

3834

ऊंचाहार, रायबरेली -लखनऊ से शुरू हुआ Gen-Z का “घर छोड़ो सत्याग्रह” अब ऊंचाहार, रायबरेली पहुँच चुका है। 29 सितंबर से जिले के ऊंचाहार में बेरोजगार युवाओं ने डेरा जमा लिया है।

आज दूसरे दिन भी यहाँ Gen-Z लड़के बेरोजगारी के खिलाफ बैठे हैं। उनका कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के बावजूद नौकरी नहीं मिल रही, इसलिए परिवार पर बोझ बनने की बजाय घर दिया है। समाधान मिलने तक वे घर वापस नहीं लौटेंगे। समाज जो खिलाएंगे खाएंगे नहीं तो भूखे पेट सो जाएंगे।
गांधी मैदान में बैठे युवा लगातार समर्थन मांग रहे हैं। आसपास के इलाकों से भी लोग पहुँच रहे हैं। लखनऊ, बलिया, गोंडा, अमेठी और बहराइच के बाद रायबरेली में यह आंदोलन जोर पकड़ रहा है और बेरोजगारी के मुद्दे समाज और सरकार में नई बहस खड़ा कर रहा है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 3.8K views
3.8K views
Click