मान्धाता, प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के मान्धाता क्षेत्र के बुआपुर ग्राम सभा के अंतर्गत मखनापुर गांव निवासी मायाराम पटेल अब हम सबके बीच नहीं रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मायाराम पटेल होमगार्ड विभाग में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। कल ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारियों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मायाराम पटेल बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे गांव और विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
अवनीश रिपोर्ट
👁 5.8K views
5.8K views
Click


