भाई राहुल गांधी के लिए वोट मांगने जनता के बीच पहुंची प्रियंका गांधी

210

महराजगंज रायबरेली ,  रोड शो एवं नुक्कड़ सभा के द्वारा अपने भाई राहुल गांधी के लिए वोट मांगने जनता के बीच पहुंची प्रियंका गांधी पहले ही दिन मोदी पर तीखे सवाल कर आक्रामक दिखी। मालूम हो की 6 मई कों रायबरेली स्थित कांग्रेस केंद्रीय कार्यालय भुएमऊ पहुंची प्रियंका गांधी द्वारा अमेठी व रायबरेली के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों सपा एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों से दो दिनो तक संवाद करने के बाद बुधवार कों बछरावां विधानसभा में ताबड़तोड़ रोड शो व नुक्कड़ सभाए कर बीजेपी सरकार कों आड़े हाथों लिया। महराजगंज तिराहे पर पहुंची प्रियंका गांधी ने रायबरेली से नेहरू-गांधी परिवार का नाता 103 वर्ष पुराना बताया। प्रधानमंत्री पर सवाल करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा की यूपी में किसान एक लाख कर्ज के लिए आत्महत्या कर रहा वहीं मोदी के खरबपति मित्रों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ किया गया।

महंगाई पर प्रियंका गांधी ने कहा की दस सालों में महंगाई इतनी बढ़ गयी की गरीब – मजदूर कमा तक नहीं पा रहा हैं, तीन चरणों के चुनाव में धर्म के नाम पर वोट मांगने के पुराने फार्मूले से ऊब चुकी जनता ने मोदी कों पहले ही हरा दिया हैं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी द्वारा थुलवासा, महराजगंज तिराहा, कुसडीसागरपुर तिराहा, हलोर बाजार में नुक्कड़ सभाएं कर गांधी परिवार के रायबरेली से पारिवारिक जुड़ाव के बारे में बताया की जब ब्रिटिश सरकार में किसानों पर (मुंशीगंज गोलीकांड) गोलियां चली तब नेहरू ज़ी दुःख की घड़ी में रायबरेली आए थे तब से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी जिले की सेवा करती चली आ रही, बीजेपी इसे परिवारवाद कहती हैं इस रिश्ते कों समझ पाना बीजेपी के नेताओं के बस की बात नहीं। मौके पर सपा विधायक श्यामसुंदर भारती, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पासी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।

रिपोर्ट – अशोक यादव एडवोकेट

Click