कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद नायक ने करवाया संगीतमय सुंदरकांड का पाठ।
बेलाताल महोबा।जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद नायक के द्वारा स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन मंडी गेट के सामने निज निवास पर किया और यहीं पर लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कार्यालय खोला गया जिसका शुभारंभ कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी के द्वारा किया गया इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, एमएलसी जीतेन्द्र सिंह सेंगर, सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कद्दावर नेता उपस्थित रहे व क्षेत्र के गणमान नागरिक मौजूद रहे।
शनिवार को कस्बा जैतपुर में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल का कई जगह स्वागत किया गया इसके साथ ही विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत के द्वारा ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों के साथ एक सामूहिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लगभग आधा सैकड़ा ग्राम प्रधान व लगभग 25 बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। सभी ग्राम प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक रावत ने मंच से घोषणा की हम सभी लोग अटूट मेहनत कर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित कर भाजपा के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान कराएंगे।
ब्लॉक परिसर में हुए कार्यक्रम में क्षेत्र से लगभग एक दर्जन ग्राम प्रधानों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और भाजपा के पक्ष में जनसंपर्क करने की खुले तौर पर बात कही ब्लॉक परिसर में संपन्न कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख संदीप राजपूत ने मंच से घोषणा की कि हमारे सभी बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधान लोकप्रिय सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और इनकी जीत में अग्रिम भूमिका निभाएंगे।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
भाजपा कार्यालय का फीता काटकर कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष ने किया गया शुभारंभ
👁 18.2K views
18.2K views
Click


