मुकदमाती मालों को आग के हवाले मादक पदार्थ

21655

महोबा , अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर  पुलिस लाइन में  सत्यम, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर  दीपक दुबे के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 05 मुकदमाती मादक पदार्थ मालों का नियमानुसार विनिष्टिकरण किया गया, जिसमे कुल 11.400 किलो गांजा का विनिष्टिकरण करते हुये मुकदमाती मादक पदार्थ को आग के हवाले किया गया। उक्त मुकदमाती मालों के विनिष्टीकरण की प्रक्रिया (जिलास्तरीय डिस्पोजल समिति) के दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन राजेश कुमार यादव, अभियोजन अधिकारी  के.पी. सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी मनोज शुक्ल सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 21.7K views
21.7K views
Click