रायबरेली -रायबरेली से दबंगई की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हिस्ट्रीशीटर शिवा सोनकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मरीज देखने आए लोगों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि शिवा सोनकर और उसके साथियों ने उन्नाव से आए एक युवक, उसके पिता और दो महिलाओं को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा।हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक अपने मामा को देखने अस्पताल आया था, तभी यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।आरोपी शिवा सोनकर के खिलाफ पहले से ही जनपद के विभिन्न थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, बावजूद इसके उसका दबंग रवैया जारी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


