महराजगंज रायबरेली , कोतवाली क्षेत्र के कुसुढ़ीसागरपुर तिराहे पर शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली क्षेत्र के समसपुर मजरे हलोर गांव निवासी शिवम वर्मा उर्फ आदित्य प्रकाश के पास से 1100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस अवैध गांजे के साथ पकड़े गए युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां एस आई सचिन शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट
👁 15.5K views
15.5K views
Click


